Connect with us

जौनपुर

तीन दिवसीय ‘जौनपुर महोत्सव’ का आगाज 17 मार्च को

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर (जयदेश)। जौनपुर में आगामी जौनपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर निरीक्षण भवन में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने की। बैठक में उन्होंने बताया कि यह महोत्सव 17 से 19 मार्च 2025 तक प्रस्तावित है। इस दौरान रोजगार मेला, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक विवाह आयोजन सहित विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे।

Loading...

मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों से जुड़ी तैयारियों को समय पर पूरा करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, पर्यटन सूचना अधिकारी मीनाक्षी यादव, समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page