Connect with us

गोरखपुर

तिवारीपुर पुलिस की तत्परता से चार घंटे में मिला पांच साल का गुमशुदा बच्चा

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। थाना तिवारीपुर क्षेत्र से गुम हुए 5 वर्षीय बालक को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 4:30 बजे रिंकी नामक महिला ने अपने 5 वर्षीय पुत्र के गुम होने की सूचना थाना तिवारीपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की और सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चे की लोकेशन ट्रेस की।

Loading...

तलाश के दौरान पुलिस टीम ने बच्चे को थाना राजघाट क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलेन्द्र सिंह, कांस्टेबल कोमल कुमार, कांस्टेबल आशुतोष सिंह और कांस्टेबल शिवजी प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page