Connect with us

पूर्वांचल

तालाब में डूबने से दो की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ से एक दुखद घटना की खबर आई है जहां जनपद के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक युवक तालाब में नहाने के दौरान डूब गया। यह युवक महमूदपुर गांव का निवासी था जिसकी पहचान 35 वर्षीय तबरेज अहमद उर्फ रईस के रूप में हुई है। वह दोपहर में बगल के गुवाई गांव स्थित पोखरे में नहाने गया था।

तलाब में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया। तलाब के पास खेल रहे बच्चों ने जब शोर मचाया तब आसपास के लोग वहां पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने युवक को बाहर निकाला और उसे शाहगंज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक तैरना नहीं जानता था जिसके कारण उसकी मौत हुई।

Loading...

वहीं मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव गांव में भी एक मजदूर का शव गड्डे में मिलने से सनसनी फैल गई। 60 वर्षीय सुबेदार जो कि मजदूरी करते थे सोमवार की सुबह घर से काम पर निकले थे। उनके शव की पहचान सोमवार की शाम को सठियांव स्टेशन के पास मिट्टी निकाले गए गड्डे में भरे पानी में मिली। पास में खेल रहे बच्चों ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकाला जिसके बाद उसकी पहचान हुई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page