वाराणसी
ड्रेन मास्टर मशीन से होगी नालों की सफाई, महापौर ने किया लोकार्पण
Loading...
Loading...
वाराणसी। नगर निगम शहर में मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। इस क्रम में नालों की सफाई का कार्य अभी से जारी है। वहीं नालों की सफाई को और गति देने के लिए गुरुवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने 1.80 करोड़ रुपये की लागत वाली अत्याधुनिक एमीफीबियस ड्रेन मास्टर मशीन का लोकार्पण किया। उद्घाटन के बाद महापौर ने स्वयं मशीन चलाकर उसकी कार्यप्रणाली को परखा।
Loading...
यह मशीन अपनी विशिष्ट तकनीक के कारण सूखे स्थान, गहरे कीचड़ और पानी, तीनों ही परिस्थितियों में सुचारू रूप से कार्य करने में सक्षम है। 30 टन प्रतिदिन की कचरा निस्तारण क्षमता वाली इस मशीन का मुख्य उपयोग शहर के बड़े नालों, पोखरों और तालाबों की सफाई के साथ-साथ गंगा व वरुणा नदी में जमी सिल्ट (कीचड़) को निकालने के लिए किया जाएगा।
Continue Reading
