Connect with us

राज्य-राजधानी

ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड की तबीयत बिगड़ने से मौत

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। मौत कब किस रूप में आ जाये कोई नहीं जानता। ऐसी ही एक घटना यूपी के बस्ती जिले में हुई जहां ड्यूटी से लौट रहे एक होमगार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह घटना शहर के विशुनपुरवा चौराहे के पास हुई। मृतक की पहचान रूधौली थाना क्षेत्र के सेहुड़ी निवासी रामभूषण चतुर्वेदी (35) पुत्र योगेंद्र चतुर्वेदी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, रामभूषण चतुर्वेदी बस्ती में यातायात विभाग में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। वह अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। विशुनपुरवा चौराहे के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बाइक से गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Loading...

एक राहगीर ने उनके ग्राम प्रधान को घटना की सूचना दी। जिसके बाद प्रधान ने यह जानकारी रामभूषण के परिजनों तक पहुंचाई। सूचना मिलने पर उनके भाई और पिता मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आये।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page