Connect with us

सियासत

डॉ. संजय सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया योगदान का स्मरण

Published

on

वाराणसी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद स्वर्गीय डॉ. संजय सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को दोपहर 12:30 बजे मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा किए गए योगदान को स्मरण किया।

स्वर्गीय डॉ. संजय सिंह लगातार तीन बार पार्षद रहे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी तथा वे डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष भी रहे। वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के सबसे निकट सहयोगियों में शामिल थे। उनका संपूर्ण जीवन समाजसेवा, जनसेवा और जनहित के कार्यों को समर्पित रहा।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राघवेंद्र चौबे, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष, ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद स्वर्गीय डॉ. संजय सिंह न केवल कांग्रेस के समर्पित नेता थे, बल्कि वे जनसेवा की जीवंत मिसाल भी थे। उनका पूरा जीवन आम जनता के दुख-दर्द को समझने और उनके लिए संघर्ष करने में बीता। पार्टी और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कर्मठता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस पार्टी उनके विचारों और संघर्षों को सदैव स्मरण रखेगी।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन बाबू, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, असलम खान, संतोष चौरसिया, हसन मेहदी कब्बन, अब्दुल हमीद डोडे, वंदना जायसवाल, रितेश चौरसिया, शमसाद अहमद, किशन यादव, रामजी गुप्ता, विकास पाण्डेय, कृष्णा गौड़, समीम हैदर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page