गोरखपुर
डी.डी.ओ. ने पीएम सूर्य घर योजना का किया समीक्षा बैठक
Loading...
Loading...
प्रति ग्राम पंचायत में पूर्ण करें दस का लक्ष्य : सतीश कुमार सिंह
गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला विकासखंड सभागार में जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह के द्वारा पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सभी सचिवों के साथ सम्पन्न हुई। इस योजना के संबंध में उन्होंने विस्तार के साथ सभी सचिवों को बताया और समय से लक्ष्य पूर्ण करने हेतु कहा गया।
Loading...
प्रति ग्राम पंचायत में दस पीएम सूर्य घर का लक्ष्य उन्होंने प्रति माह दिया है। इसी के साथ उन्होंने कार्यालय एवं विकासखंड परिसर का निरीक्षण भी किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा करते समय उन्होंने कहा कि समय से लक्ष्य न पूर्ण करने वालों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर गोला ब्लॉक के समस्त सचिव उपस्थित रहे।
Continue Reading
