Connect with us

पूर्वांचल

डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के मनहन गांव निवासी बजरंगी यादव (58) और उनकी पत्नी उर्मिला बाइक से त्रिलोचन महादेव मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में रेहटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास पीछे से आ रही एक डीसीएम ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

Loading...

इस हादसे में उर्मिला यादव दाहिनी तरफ डीसीएम के टायर के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बजरंगी यादव को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page