गोरखपुर
डीएम सभागार में दो मिनट मौन रखकर मनाया गया महात्मा गांधी का शहादत दिवस
डीएम दीपक मीणा समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने सादगी के साथ किया राष्ट्रपिता का स्मरण
गोरखपुर । कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस (सदाहत दिवस) सादगी, गरिमा और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी के त्याग, बलिदान और उनके आदर्शों का स्मरण किया।
शहादत दिवस के आयोजन के दौरान किसी प्रकार की सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शांत मुद्रा में खड़े होकर दो मिनट के मौन के माध्यम से राष्ट्रपिता को नमन करते नजर आए। सभागार में इस दौरान पूर्ण शांति और गंभीर वातावरण बना रहा, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।
इस अवसर पर एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्रा, सीआरओ हिमांशु वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसीएम द्वितीय राजू कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने अनुशासन के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
