Connect with us

पूर्वांचल

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के पास बुधवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी।

नंदना गांव के रहने वाले सुनील कुमार (27 वर्ष) अपने साले प्रमोद यादव (24 वर्ष) के साथ बिजौली गांव गए थे। दोनों बुधवार सुबह घर लौटने के लिए सड़क किनारे खड़े थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Loading...

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया और ट्रैक्टर ट्रॉली के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाली पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे थे। सदर कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page