Connect with us

गाजीपुर

ट्रिपल मर्डर मामले में 25 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गहमर (गाजीपुर) जयदेश। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने ट्रिपल मर्डर प्रकरण से जुड़े 25 हजार रुपये के इनामिया और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को गहमर रेलवे स्टेशन बारा रोड पर चेकिंग के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार दिनांक 24 दिसंबर 2025 को हुए ट्रिपल मर्डर मामले में थाना गहमर पर दर्ज मु0अ0सं0 276/2025 धारा 191(2), 191(3), 103(1), 61(2), 238, 3(5), 324(6) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त अमरजीत कुमार सिंह उर्फ बबुआ पुत्र अनिल सिंह उर्फ पप्पू निवासी ग्राम खेलू राय पट्टी, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Loading...

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2018 में थाना गहमर में मु0अ0सं0 098/2018 के तहत धारा 147, 148, 323, 325, 504 और 506 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2022 में थाना रेवतीपुर में मु0अ0सं0 0041/2022 के तहत धारा 3/7/25 आयुध अधिनियम और 307 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वहीं वर्तमान ट्रिपल मर्डर प्रकरण में भी उसके खिलाफ मु0अ0सं0 276/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में गहमर थाना पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page