Connect with us

अपराध

ट्रक चालक को बन्धक बनाकर लूट करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को रोहनियां पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार, 54 पेटी माल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: लूट/ चोरी के मुकदमों के सफल अनावरण व वांछित/ फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल निर्देशन में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0092/2023 धारा 342/394/411/413/414 भा0द0वि0 थाना रोहनियाँ कमि० वाराणसी में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशांदेही पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण इमरान अंसारी पुत्र अख्तर अंसारी निवासी ग्राम कुदरा वार्ड सं0 8 थाना कुदरा जनपद कैमूर बिहार, अनिल कुमार अग्रवाल पुत्र ओम प्रकाश अग्रवाल निवासी म0नं0 216 वार्ड नं0 12 कुदरा थाना कुदरा कैमुर बिहार को कुदरा बाजार थाना कुदरा जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूट का 54 पेटी माल (45 पेटी शैम्पू व 9 पेटी लाइफब्वाय साबुन) बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनियां पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना ट्रक संख्या UP 85 DT 6914 माल सहित अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अखरी बाईपास थाना रोहनियां से ट्रक के ड्राइवर को बंधक बनाकर ट्रक सहित लूट लिया गया था जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा / ड्राइवर राम कुमार यादव उर्फ छोटू पुत्र लालव्रत यादव निवासी कटरियों पोस्ट बसन्त नगर थाना अलीनगर जिला चन्दौली की तहरीर पर मु0अ0सं0 0092/2023 धारा 342/394 भादवि का अभियोग थाना रोहनिया पर पंजीकृत हुआ था।

Loading...

पूछताछ पर अभियुक्तगण ने बाताया कि हम लोगों ने संजय सिंह, हसीब खान व शौकत खाँ ( पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगण) से 170 पेटी शैम्पू साबुन खरीदा था। जिसमे 60 पेटी इमरान ने लिया था। शेष 110 पेटी अनिल कुमार अग्रवाल ने कम दाम पर खरीदा था। 60 पेटी खरीदा माल के संबंध में पूछा गया तो इमरान ने बताया कि साहब 27 पेटी माल जिसमें 25 पेटी शैम्पू CLPA11B CKBF2R5 व 2 पेटी लाइफ ब्बाय साबुन LBRA3R09 हमारे दुकान में है। अन्य 33 पेटी बेच दिया है। अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि 110 पेटी मैने शाबुन व शैम्पू कम दाम पर खरीदा था जिसमें से 83 पेटी शैम्पू साबुन बेच दिया हूँ शेष 27 पेटी मेरे पास बचा है|

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page