Connect with us

खेल

टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता कार्मिक विभाग और परिचालन विभाग के बीच में खेला गया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी ; मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के क्रीड़ा स्थल में चल रही अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में कार्मिक विभाग और परिचालन विभाग के बीच में खेला गया। कार्मिक विभाग ने टॉस जीतकर परिचालन विभाग को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। परिचालन विभाग पहले बल्लेबाजी करते हुए 03 विकेट के नुकसान पर 198 रन का विशाल स्कोर खडा किया ।
परिचालन विभाग के तरफ से रामप्रवेश यादव ने 44 बॉल पर 10 चौकों और 02 छक्कों की मदद
से 62 रन, मनीष ने 45 बॉल पर 06 चौकों की मदद से 46 रन की पारी खेली और अनुराग ने 13 बॉल पर 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 28 रन बनाए। 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्मिक विभाग की शुरुआत बहुत खराब रही पहले ही ओवर में 3 रन पर 2 विकेट गिर गए परन्तु तीसरे विकेट लिए सहायक कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह और राहुल भट्ट के बीच शानदार बैटिंग करते हुए 176 रन की साझेदारी की और मैच को कार्मिक विभाग की तरफ मोड़ दिया। अभिनव सिंह ने शानदार बैटिंग करते हुए 51 गेंद पर 96 रन 17 चौकों और 1 छक्कों की मदद से बनाए और राहुल भट्ट ने 48 बॉल पर 66 रन 10 चौकों और एक छक्के की मदद से बनाएं। 179 रनों पर राहुल भट्ट का तीसरा विकेट गिरने पर कार्मिक विभाग को जीत के लिए 20 रन की आवश्यकता थी लेकिन विनोद मौर्य ने अभिनव सिंह का साथ देते हुए 10 गेंद पर 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाया और इस प्रकार कार्मिक विभाग ने 18.5 ओवर में 7 विकेट से मैच जीत लिया। परिचालन विभाग की तरफ से आशीष पांडे ने 4 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट लिए। अपनी शानदार बल्लेबाजी से मैंच जिताने वाले सहायक कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेट टीम के कोच श्री कलाम वाली के द्वारा दिया गया। कल परिचालन विभाग और आरपीएफ के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
ज्ञातव्य हो की अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के विभिन्न विभागों की कुल 10 टीमें भाग ले रहीं है जिनके बिच 09 जनवरी तक लीग मैच खेला जायेगा और क्वालीफाई करने वाली टीमें 10 एवं 11 जनवरी को सेमी फाईनल मैच खेलेंगी जिसके बाद सेमी फाईनल की विजेता टीमों के मध्य 12 जनवरी को फाइनल मैच खेला जायेगा ।इस श्रिंखला में कल का सेमीफाइनल मैच परिचालन विभाग और आरपीएफ विभाग के बीच खेला जाएगा

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page