Connect with us

अपराध

टप्पेबाजी के आरोपी ने पुलिस हिरासत में की खुदकुशी 

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली थाने में एक हिरासत में लिए गए युवक की मौत हो गई। युवक को टप्पेबाजी के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था और उसका शव थाने के शौचालय में फंदे से लटकता मिला। इस घटना से पूरे जौनपुर में सनसनी फैल गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसपी के अनुसार, शुक्रवार को शाहगंज रोडवेज के पास जमीर अहमद नामक व्यक्ति का 35 हजार रुपये किसी उचक्के ने गायब कर दिया था।

Loading...

पीड़ित की पहचान के बाद स्थानीय जनता ने मटरू बिंद (56 वर्ष) को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। शनिवार की सुबह मटरू ने थाना परिसर के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page