Connect with us

वाराणसी

झारखंड के किशोर की अस्सी घाट पर डूबने से मौत

Published

on

वाराणसी। अस्सी घाट पर रविवार की सुबह गंगा स्नान करने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर झारखंड का रहने वाला था और अपने परिजनों के साथ वाराणसी भ्रमण पर आया था। परिजनों के चीत्कार के बाद स्थानीय मल्लाहों ने किशोर के शव को बाहर निकाला। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भेलूपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटनाक्रम के संबंध में जल पुलिस ने बताया कि, किशोर 3 से 4 लोग के साथ स्नान कर रहा था। जब मना किया तो उसने बताया कि उसे तैरने आता है। लेकिन जैसे ही जल पुलिस थोड़ा आगे बढ़ी तो तुरंत उसके परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

उन्होंने बताया कि हमारा लड़का नहीं मिल रहा है। जल पुलिस ने स्थानीय मांझी समाज के लोगों की मदद से तुरंत गंगा में डूबे किशोर को बाहर निकलवाया। बाहर निकलने पर लड़के को बचाने की काफी कोशिश की गई लेकिन वह नहीं बचा। आनन फानन में उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa