Connect with us

जौनपुर

जौनपुर : अयोध्या से लौट रही तीर्थयात्रियों की बोलेरो पलटी

Published

on

Loading...
Loading...

एक की मौत, 10 घायल

जलालपुर क्षेत्र में कोडरी बाजार के पास सई नदी पुल के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से वाराणसी जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो जीप एक ट्रक से बचने के प्रयास में पलट गई। इस दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य यात्री घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर कोरिया जिले से आए श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे थे।

Loading...

स्नान के बाद उन्होंने अयोध्या धाम में दर्शन किए और फिर वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर जाने के लिए निकले। रात के समय जब उनकी गाड़ी कोडरी बाजार के पास पहुंची, तो आगे चल रहे ट्रक को बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बोलेरो पलट गई।घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। गश्त कर रहे थाना प्रभारी घनानंद त्रिपाठी को सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

हादसे में प्रदीप कुमार सिंह (30) पुत्र स्वर्गीय उदित नारायण सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर सिरकोनी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने शकुंतला देवी (45), रामदुलार (57) और शिवशंकर साहू (43) की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page