Connect with us

जौनपुर

जौनपुर : अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर में अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, राजातालाब, वाराणसी के शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज, अटाला मस्जिद के पास सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हुई।

कक्षा-06 के लिए 115 बालकों और बालिकाओं ने आवेदन किया था, जिसमें से 105 बच्चों ने परीक्षा दी। वहीं कक्षा-09 के लिए 63 बच्चों ने आवेदन किया था, जिनमें से 58 ने परीक्षा में भाग लिया।

Loading...

कुल मिलाकर 178 अभ्यर्थियों में से 163 ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया।अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को वाराणसी मण्डल के आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया था और यह शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर का भी मार्गदर्शन प्राप्त था। इस संबंध में सहायक श्रम आयुक्त ने जानकारी दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page