Connect with us

अपराध

जैतपुरा पुलिस ने अवैध गांजा के साथ अभियुक्त किशोर कुमार गौड़ को किया गिरफ्तार

Published

on

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी। अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाजायज़ गांजा के साथ अभियुक्त किशोर कुमार गौड़ पुत्र जयनारायण गौड़ निवासी म.न. 197 सोयेपुर थाना कैण्ट जनपद वाराणसी को सोमवार को समय 22.00 बजे नक्खीघाट तिराहा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 250 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। उक्त के सम्बन्ध में थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा मु०अ०सं०- 70/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मुनिशंकर वर्मा, का0 सदीप कुमार, का० सुख सिंह थाना जैतपुरा कमिश्ररेट वाराणसी थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page