Connect with us

वाराणसी

जी-२० सम्मेलन की तैयारियों की मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त एवं ज़िलाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Varanasi: जी-२० सम्मेलन की तैयारियों की मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन एवं ज़िलाधिकारी एस० राजलिंगम द्वारा संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की गई।

Loading...

उक्त बैठक में उपाध्यक्ष-वा०वि०प्रा० अभिषेक गोयल, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नगपाल, एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल समेत अन्य विभागों के अधिकारिगण उपस्थित रहे।

उक्त बैठक संबंधित मुख्य बिंदु निम्नवत् है-

  • मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा प्रोटोकॉल एवं लोजिस्टिक्स, वेन्यू, जनभागीदारी समेत अन्य कार्यों हेतु कमेटी द्वारा अधिकारियों को दायित्व सौपे गये, जिनका विवरण निम्नवत् है-
  1. प्रोटोकॉल, लॉजिस्टिक्स एवं होटल व्यवस्था
  • सदस्य: पुलिस उपायुक्त (यातायात), अपर ज़िलाधिकारी(प्रोटोकॉल), एयरपोर्ट डायरेक्टर, उपनिदेशक पर्यटन एवं अन्य
  • कार्य: आयोजन हेतु मूवमेंट प्लान, मूवमेंट रूट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, वाहनों का प्रबंध, होटल एवं रूम व्यवस्था, लाइज़न ऑफिसर की तैनाती, आगंतुकों की स्वागत व्यवस्था समेत अन्य कार्य
  1. सुरक्षा समिति
  • सदस्य: पुलिस आयुक्त समेत पुलिस कमीशनरेट स्तर से नामित अधिकारिगण
  • कार्य: सुरक्षा संबंधित समस्त व्यवस्थाएँ
  1. पर्यटन समिति
  • सदस्यः पुलिस उपायुक्त (वरुणा एवं काशी ज़ोन), अपर ज़िलाधिकारी(नगर), उपनिदेशक पर्यटन, क्षेत्रीय सांस्कृतिक अधिकारी एवं अन्य
  • कार्यः पर्यटन व्यवस्था, पर्यटन स्थलों पर साफ़-सफ़ाई, फ़साड लाइटिंग कार्य, पर्यटन स्थलों संबंधित ब्रॉशर आदि का प्रकाशन एवं वितरण, क्रूज़ व्यवस्था, डिलेगेट्स का स्वागत, टूरिस्ट गाइड की तैनाती आदि।
  1. विद्यार्थियों पर आधारित सहभागिता समिति
  • सदस्यः मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलसचिवगण, प्रधानाचार्यगण एवं अन्य
  • कार्यः जी-२० आधारित ह्यूमनचेन, वॉकथान्, मार्चपास्ट, पोस्टर-मेकिंग, निबंध लेखन, स्लोगन राइटिंग, मानव शृंखला समेत अन्य प्रतियोगिताएँ तथा वॉकाथॉन, साइकिल रैली एवं सेमिनार, वर्कशॉप, सिंपोसियम तथा अन्य थीम-आधारित कार्यक्रमों का आयोजन
  1. कार्यक्रम स्थल व्यवस्था समिति
  • सदस्यः पुलिस उपायुक्त( काशी , वरुणा ज़ोन एवं यातायात), अपर ज़िलाधिकारी (वित्त/राजस्व एवं प्रशासन), सचिव-वा०वि०प्रा०, मुख्य महाप्रबंधक वाराणसी स्मार्ट सिटी एवं अन्य
  • कार्यः कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा एवं सफ़ाई व्यवस्था, एलईडी वॉल एवं फ़िल्म, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, मोमेंटो, लाईट, मंच की व्यवस्था, विभागों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य।
  1. जनसभागिता समिति
  • सदस्यः नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष-वा०वि०प्रा॰, पुलिस उपायुक्त( काशी , वरुणा ज़ोन एवं यातायात), समेत अन्य
  • कार्यः मुख्य मार्गों, कॉलोनी, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जनसभागिता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, संस्थाओं, मंडलों के प्रतिभाग संबंधित आयोजन, वेंडिंग ज़ोन एवं पार्किंग ज़ोन के निर्धारण समेत अन्य।
  1. सौंदर्यीकरण समिति
  • सदस्यः नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष-वा०वि०प्रा॰, सीईओ-कैंटोनमेंट बोर्ड, समेत अन्य
  • कार्यः सड़कों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण, हार्टिकल्चर, फ़व्वारे लगाने का कार्य, चौराहों का सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, स्कल्पचर इंस्टॉलेशन, थिमैटिक आर्ट वर्क आदि।
  • कमेटी के समस्त अधिकारिगण को कमेटी सदस्यों के साथ विभिन्न बैठक कर आवंटित कार्यों के अनुसार यथोचित कार्यायोजना बना कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • ज़िलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं उपाध्यक्ष, वाराणसी विकास प्राधिकरण को उक्त समस्त कमेटी के कार्यों की नियमित समीक्षा किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • वाराणसी में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रम कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • नगर निगम एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा वेंडिंग ज़ोन एवं पार्किंग स्थलों के चिन्हांकन एवं निर्धारण हेतु निर्देशित किया गया।
  • शहर में स्वच्छ वाराणसी एवं प्लास्टिक मुक्त वाराणसी आधारित जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • समस्त विभागों को समन्वय एवं निष्ठा से कार्य करते हुए वाराणसी में जी-२० सम्मेलन आयोजन को सफल बनाने हेतु कहा गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page