Connect with us

पूर्वांचल

जिलाधिकारी ने दो भाइयों को गले लगवाकर सुलझाया भूमि विवाद

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद की अध्यक्षता में केराकत तहसील के लुरखुरी गांव में एक चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की समस्याएं सुनी गईं और पुराने विवादों का निपटारा किया गया।

इस कार्यक्रम में वरासत से जुड़े एक लंबे समय से चले आ रहे मामले को सुलझाने के लिए दो भाइयों को आपस में गले मिलवाकर समझौता कराया गया। चौपाल के दौरान कुल 25 वरासत मामलों की पहचान की गई। जिलाधिकारी ने तत्काल सभी प्रार्थना पत्रों की जांच करवाकर संबंधित मामलों को पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए और अन्य प्रार्थना पत्रों के लिए भी आवश्यक निर्देश जारी किए।

ग्राम निवासी सुखदेव और राम प्रसाद के बीच भूमि और वरासत को लेकर पुराना विवाद था, जिसे जिलाधिकारी ने दोनों भाइयों को आपस में गले मिलवाकर शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त करवाया। जैसे ही दोनों भाइयों ने एक दूसरे को गले लगाया तब जिलाधिकारी समेत कई लोगों ने तालियां बजाकर खुशी व्यक्त की।

इस मौके पर एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार महेंद्र बहादुर, और थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page