Connect with us

गोरखपुर

जमीनी रंजिश में दबंगों ने दम्पति व दो पुत्रों को पीटा, चार पर मुकदमा

Published

on

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई टिकर निवासी सुभासी देवी पत्नी परमारथ गौड़ ने गांव के चार लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता सुभासी देवी के अनुसार जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही संतराज यादव पुत्र स्व. राम अधारे, शरद यादव व दरशन यादव पुत्रगण संतराज यादव तथा राहुल यादव पुत्र रामबृक्ष यादव, निवासी ग्राम पंचायत कटाई टिकर, बीते शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उनके घर पहुंचे और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। आरोप है कि इसके बाद आरोपितों ने सुभासी देवी, उनके पति परमारथ गौड़ पुत्र स्व. रामदुलारे और उनके पुत्र श्याम गौड़ व रामू गौड़ पुत्र स्व. परमारथ गौड़ को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page