Connect with us

गोरखपुर

जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, आठ घायल, क्रास मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम तेनुआ तुलसी निवासिनी रिंकी देवी पत्नी चन्द्र भूषण की तहरीर पर पुलिस ने विनय पुत्र प्रेम चंद, प्रेम चंद पुत्र मटेलर, फूला देवी पत्नी प्रेम चंद व संध्या पुत्री प्रेम चंद के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के ग्राम तेनुआ तुलसी निवासिनी रिंकी देवी पत्नी चन्द्र भूषण ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते शनिवार को सुबह सात बजे के करीब जमीनी रंजिश को लेकर दरवाजे के पास प्रेम चंद अपने पुत्र विनय पत्नी फूला देवी और पुत्री संध्या के साथ मिलकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मुझे रिंकी देवी देवरानी पूनम देवी और सास आदमा देवी को लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

Loading...

वहीं थाना क्षेत्र के तेनुआ तुलसी निवासिनी फूलमती पत्नी प्रेम चंद ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जमीनी रंजिश को लेकर बीते रविवार को सुबह सात बजे के करीब दरवाजे के पास जोखन अपने लड़के शैलेन्द्र व विरेन्द्र और पत्नी धामा देवी के साथ मिलकर मुझे फूलमती देवी व मेरी लड़कियों अर्चना व संध्या तथा लड़का विनय और पति प्रेम चंद को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page