Connect with us

गाजीपुर

जमानियां रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए मारपीट, यात्रियों में अफरा-तफरी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जमानियां रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट को लेकर हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई, जिससे यात्री दहशत में आ गए। सोमवार को स्टेशन बाजार निवासी विकास चौधरी (25 वर्ष) टिकट काउंटर पर लाइन में खड़े थे, तभी कुछ टिकट दलालों ने बिना लाइन में लगे टिकट लेने की कोशिश की। विकास ने जब इसका विरोध किया तो विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान हरिशंकर सिंह ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को पकड़कर दिलदारनगर आरपीएफ चौकी भेज दिया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई, जिससे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर टिकट दलालों का आतंक बढ़ता जा रहा है। वे लाइन में खड़े यात्रियों को धक्का देकर टिकट काउंटर पर कब्जा जमा लेते हैं और बिना लाइन में लगे टिकट हासिल कर लेते हैं। विरोध करने वाले यात्रियों से अक्सर झगड़ा होता है, जिससे रेलवे स्टेशन का माहौल तनावपूर्ण बना रहता है। रेलवे प्रशासन की निष्क्रियता के कारण यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page