Connect with us

गाजीपुर

जखनियां में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न

Published

on

15 सितंबर तक बूथ कमेटी गठन का निर्णय

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस कमेटी जखनियां कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन सृजन के अंतर्गत संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष सुनील राम की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि 15 सितंबर तक बूथ कमेटी का गठन पूरा कर लिया जाएगा। इस बैठक में उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, संयोजक हामिद अली, प्रभारी जे. पी. पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम, न्याय पंचायत अध्यक्ष अच्छेलाल कन्नौजिया, चंद्रभान सिंह, अमित कुमार पांडे, राजेंद्र पांडे, राम केर राजभर, अरुण लाल श्रीवास्तव, कार्यालय सचिव कमलेश यादव, राम प्रजापति, जिला सचिव राजेश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष त्रिभुवन पांडेय, मोहन राजभर के साथ जावेद आलम जिम्मी, प्रदेश सह सचिव युवा कांग्रेस और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जखनिया अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता सक्रियता से कार्य करेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page