गोरखपुर
छात्र-छात्राओं को डिजिटल ठगी से बचने के बताए उपाय
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध के नेतृत्व में साइबर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत साइबर सुरक्षा विषय पर शहीद बन्धु सिंह महाविद्यालय, सरदार नगर, जनपद गोरखपुर में साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित कर साइबर अपराध से बचने के तरिकों व साइबर सिक्योरिटी के विषय पर चर्चा कर शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व समस्त स्टाफ को जागरूक किया गया।
क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा व साइबर सेल अपराध शाखा की टीम व थाना चौरीचौरा पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराध यथा डिजिटल अरेस्ट, एफिके फ्राड, फेक न्यूज, म्यूल एकाउंट आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा कर जागरूक किया गया तथा उनसे बचाव हेतु बरते जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गयी एवं किसी भी साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज कराने हेतु जागरूक किया गया।
साइबर अपराध से बचाव एवं सावधानियां-
1. टेलिकाम आफिसर / पुलिस आफिसर बनकर डिजिटल अरेस्ट करने और केस में फसने का डर दिखाकर, फाइन चार्ज करने वाले साइबर अपराधी से बचें।
2. सोशल मीडिया एकाउंट को प्रमोशन देने व फालोअर बढ़ाने के लिए किसी को भी अपना यूजर आईडी पासवर्ड न बतायें। साइबर अपराधी आपके एकाउंट को हैक करके पैसे की मांग कर सकते हैं।
3. सोशल मीडिया पर अश्लील व आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें।
4.अपना बैंक खाता किसी भी अज्ञात व्यक्ति को प्रलोभन में आकर प्रयोग करने के लिए न दें। साइबर अपराधी अपनी पहचान छुपाकर आपके बैंक खाते का प्रयोग साइबर अपराध करने में कर सकते हैं।
5. किसी भी अवांछित लिंक पर क्लिक न करें।
6. सोशल मीडिया साइट्स X (Twitter), Facebook, Instagram, Telegram आदि पर गैर सत्यापित पोस्टों/ खबरों को साझा/ अग्रेषित न करें ।
