Connect with us

गाजीपुर

छात्रों ने तिरंगा रैली में बढ़ाया देशभक्ति का उत्साह

Published

on

भीमापार (गाजीपुर)। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय हाईस्कूल मखदुमपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण से प्रधानाचार्य रविन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।

यह रैली मखदुमपुर बाजार, देवापार, कलवारी होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समापन हुई। लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के गीत और नारे लगाते हुए रैली में भाग लिया। बच्चों ने गांव की गलियों और बाजारों को राष्ट्रीय झंडे के रंगों से रंग दिया।

रैली का उद्देश्य ग्रामीणों को “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति जागरूक करना तथा राष्ट्रीय सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रबल बनाना था। ग्रामीणों ने भी बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर देशभक्ति के नारों में जोरदार हिस्सा लिया।

रैली को सफल बनाने में मंगलेश कुमार सिंह, रमेश कुमार, अक्षय कुमार यादव, प्रदीप कुमार, अफरोज़ अंसारी, मखदुमपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी और गांव के लोग प्रमुख रूप से योगदान किए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page