Connect with us

वाराणसी

छह दिनों से बूंद-बूंद को तरसे राधा कटरा गली के लोग, पाइपों में फंसी बालू-गिट्टी से जलापूर्ति ठप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत शहर उत्तरी विधानसभा के हुकुलगंज वार्ड स्थित राधा कटरा गली में पिछले 6 दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे करीब 50 घरों के लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। समस्या तब शुरू हुई जब सांस्कृतिक संकुल परिसर में स्थित मिनी ट्यूबवेल चालू किया गया। ट्यूबवेल से पानी के साथ बालू और गिट्टी के कंकड़ सप्लाई लाइन में आ गए, जो लोगों के घरों तक जाने वाली पाइपों में फंस गए। नतीजतन अधिकांश घरों में पानी आना बंद हो गया है।

Loading...

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस गंभीर समस्या की शिकायत जल निगम के जेई, एई और क्षेत्रीय पार्षद से कई बार की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण लोग पीने के पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए परेशान हैं। मोहल्लेवासियों ने जल्द से जल्द पाइपलाइन की सफाई कर नियमित जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page