अपराध
चौकी प्रभारी पांडेयपुर विनय तिवारी निलंबित
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
Varanasi: उ0नि0 विनय कुमार तिवारी चौकी प्रभारी पाण्डेयपुर, थाना- लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्ररेट- वाराणसी जिनके विरुद्ध निम्नलिखित गंभीर आरोप संज्ञान में आये हैं| आरोप “सहायक पुलिस आयुक्त, सारनाथ के माध्यम से प्राप्त प्रभारी निरीक्षक, लालपुर पाण्डेयपुर की रिपोर्ट
पुलिस चौकी पाण्डेयपुर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जिसके सम्बन्ध में चौकी प्रभारी उ0नि0 विनय कुमार तिवारी पीएनओ नं० 152766797 द्वारा अनैतिक क्रिया कलापों को रोकने हेतु कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया, जो उ०नि० उपरोक्त का अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति बरती गयी घोर लापरवाही उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है तथा इनके इस कृत्य से पुलिस जैसे अनुशासित बल की छवि आम जनमानस में धुमिल हुई है।”
इनके ऊपर लगे आरोप इतने गम्भीर प्रकृति के हैं कि उक्त आरोपों के क्रम मे आपके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही जाँच आसन्न/अनुध्यात (Contemplated) है, जिसके सम्बन्ध मे उ0प्र0 अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियो की (दण्ड एव अपील) नियमावली -1991 के नियम -17(1) (क) में निहित प्रविधानों के अन्तर्गत आपको तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है।
2 निलम्बन की अवधि में उ0नि0 विनय कुमार तिवारी (पीएनओ नं0- 152766797), को वित्तीय नियम संग्रह खण्ड- दो के भाग-2 से 4 के मूल नियम 53 में निहित प्राविधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्ध औसत वेतन पर देय अवकाश के बराबर होगी तथा उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि पर मंहगाई भत्ते यदि ऐसे अवकाश वेतन पर देय हैं, ही अनुमन्य होंगे, किन्तु ऐसे अधिकारी/ कर्मचारी को जीवन निर्वाह भत्ते के साथ कोई महगाई भत्ता देय नही होगा. जिन्हे निलम्बन के पूर्व वेतन के साथ प्राप्त महगाई भत्ता अथवा महगाई भत्ते का उपान्तिक समायोजन प्राप्त नही था। निलम्बन के दिनांक को प्राप्त वेतन के आधार पर अन्य प्रतिकर भत्ते भी निलम्बन अवधि में इस शर्त पर देय होंगे जब इसका समाधान हो जायगा कि इनके द्वारा इस मद में व्यय वास्तव में किया जा रहा है, जिसके लिये उक्त प्रतिकर भत्ते अनुमन्य हैं।
3 उपर्युक्त प्रस्तर-2 में उल्लिखित मदों का भुगतान तभी किया जाएगा, जब उ0नि0 विनय कुमार तिवारी, (पीएनओ नं0-152766797). इस आशय का लिखित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि वह किसी अन्य रोजगार / व्यापार में लिप्त नहीं हैं।
4 निलम्बन अवधि में उ0नि0 विनय कुमार तिवारी, (पीएनओ नं0-152766797), पुलिस लाइन, कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बद्ध रहेंगे तथा सक्षम अधिकारी के पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगे।
