Connect with us

वाराणसी

चोरों ने बंद मकान से लाखों का माल किया साफ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र की देवकीनगर कॉलोनी (छतरीपुर) एक बार फिर चोरी की घटनाओं से सहम गई है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए एक घर से लाखों का सामान पार कर दिया, जबकि दूसरे में कुछ न मिलने पर मोबाइल चार्जर ही उठा ले गए।

सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रमौली प्रसाद सिंह के मकान में चोरों ने घुसपैठ की। कमरे का दरवाजा गाड़ी ढकने वाले बेडशीट से बांध दिया गया, ताकि भीतर सो रहे लोग बाहर न निकल सकें। जब चोरों को कुछ खास नहीं मिला, तो मोबाइल चार्जर ही ले गए।

इसके बाद पड़ोसी विनय सिंह, जो स्वयं शिक्षक हैं, उनके मकान में धावा बोला गया। घर खाली था, क्योंकि वे परिवार सहित अपने पैतृक गांव हथेरा नयेपुर, जौनपुर गए हुए थे। चोरों ने इत्मीनान से कमरे की आलमारी खंगाल डाली और 30 हजार नकद, दो जोड़ी पायल, दो अंगूठी और एक जोड़ी झुमका चोरी कर ले गए।

घटना का खुलासा तब हुआ जब चंद्रमौली प्रसाद सिंह ने पड़ोसियों को सूचना दी। कुछ ही देर में विनय सिंह भी गांव से लौटे और टूटा ताला व बिखरा सामान देखकर सन्न रह गए।

Advertisement

सूचना मिलते ही शिवपुर थाना प्रभारी राजू कुमार, दरोगा प्रतिभा शाही, वसीम खान सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page