अपराध
चेतगंज पुलिस टीम ने 2.350 kg नाजायज गांजा, चोरी के कुल 7 मोबाइल व चोरी की 1 मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण मे थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर होटल कोस्टा रेविरा के पास गली से गुरुवार को सनी सरोज पुत्र लक्ष्मण लाल निवासी C-32/22 रामविद्यापीठ रोड थाना सिगरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष, चन्दन यादव पुत्र गुरुदेव यादव निवासी चन्दूवा शत्ती थाना सिगरा उम्र करीब 21 वर्ष को कुल 2.350 kg नाजायज गांजा चोरी की 07 मोबाइल व चोरी की 01 मोटरसाइकिल यामाहा सलूटो के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चेतगंज में मु.अ.सं. 161/22 व मु.अ.सं. 162/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व मु.अ.सं. 163/22 धारा 411/413 भादवि पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि हम लोग एक व्यक्ति जो बिहार से आता हैं उससे गांजा खरीदते है और चोरी व लूट का मोबाइल उसको बेचते हैं जिसे सिर्फ पहचानते हैं नाम पता नहीं मालूम है। बरामद मोबाइल के सम्बन्ध में पूछने पर बताये कि सभी मोबाइल चोरी की हैं जिसे हम दोनों मिलकर ऑटो की सवारी से चुराते हैं और फिर उसको सस्ते दामों में बेच कर अपना खर्चा निकालते हैं, इससे पहले भी कई मोबाइल चोरी करके बेची हैं लेकिन उसका डिटेल याद नहीं है। मोटर साइकिल के सम्बन्ध में बताये कि मोटरसाइकिल भी चोरी की हैं जिसे हम दोनों ने मिलकर रामनगर के पास से चुराया था। पूछताछ के दौरान ही यह भी बताये कि इन बरामद किये गये मोबाइलों को भी हम लोगो ने बेच दिया था लेकिन वो रसीद मांगने लगे थे इसलिए वापस कर दिये है उनका पैसा अभी वापस नही दिए है यही गांजा बेचकर उनका पैसा वापस कर देता हम दोनों अलग अलग गाड़ी से चलते है जिससे कि सनी ऑटो से मोबाइल चोरी करे व ऑटो को बहाने से सड़क के किनारे रोक कर चोरी की मोबाइल मोटरसाइकिल सवार चन्दन को दे दे। जिससे किसी को शक न हो।
