गोरखपुर
चिल्लूपार की अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास जारी : राजेश त्रिपाठी
गोलाबाजार (गोरखपुर)। चिल्लूपार के विधायक विधान सभा सत्र के दौरान अलग-अलग विभागीय मंत्रियों से मिलकर तथा हाउस में नियमों के तहत बात उठाकर चिल्लूपार क्षेत्र की अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारने का अथक प्रयास जारी रहा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा जी से मिलकर बड़हलगंज, गोला, उरुवा नगर पंचायत में सड़क, पोखरा, नाला, नाली, इंटरलॉकिंग, घाट, कार्यालय, कल्याण मंडपम लाने का मांग पत्र सौंपा, जिस पर उन्होंने आश्वासन भी दिया। इसी क्रम में गोला मुक्तिधाम पर भयंकर गंदगी की समस्या को देखते हुए उसकी सफाई व्यवस्था नगर पंचायत गोला को सौंपने की मांग की।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से गोला और उरुवा में बस स्टेशन और गोला चंद चौराहे के पास शीघ्र बस स्टॉप बनवाने की मांग रखी, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। खेल-कूद, युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव से मिलकर गोला कस्बे में इनडोर स्टेडियम, बैडमिंटन कोर्ट और ब्लॉक गोला और उरुवा स्तर पर एक-एक मिनी स्टेडियम बनाने की पत्रावली सौंपी, जिस पर उन्होंने आश्वासन भी दिया।

उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक जी से मिलकर बड़हलगंज, गोला, उरुवा सी.एच.सी. पर विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध कराने, पोहिला और नेवाइजपार का अस्पताल शुरू कराने और मिश्रौली, उरुवा, छपिया, गोला के जर्जर बिल्डिंग की मरम्मत कराने, चारदीवारी लगाने, नई बिल्डिंग बनाने की भी मांग की। उन्होंने भी आश्वासन दिया कि यह सभी कार्य कराए जाएंगे।
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से मिलकर क्षेत्र मकरंदपुर, चौकड़ी सहित अन्य गांव में सामुदायिक भवन शीघ्र शुरू कराने और क्षेत्र के अनेक गांवों में डा. अंबेडकर प्रतिमा का सुंदरीकरण कराने, छतरी लगाने, चारदीवारी बनाने का अनुरोध पत्र सौंपा।
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी से भेंट कर गोडियाना घाट (गोपालपुर) और नरहन के अंत्येष्टि स्थल पर परिजनों की सुविधा के लिए व्यवस्था कराने का मांगपत्र सौंपा।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जी से मिलकर क्षेत्र के बारानगर कालिका स्थान, समय स्थान पडौली, धवलेश्वर नाथ मंदिर, पार्वती स्थान मोहालजलकर, तपश्वी सभा स्थान बुढनपूरा सहित अनेक धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण का मांग पत्र सौंपा और आश्वासन भी लिया।
कृषि विपणन, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह जी से मिलकर बड़हलगंज में बड़ी मंडी और क्षेत्र में अनेक सड़कों के निर्माण की मांग की।
मत्स्य पालन मंत्री डा. संजय निषाद जी से मिलकर बड़हलगंज, गोला में मछली विक्रेताओं के लिए अलग से मंडी बनाने की मांग की।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से भेंट कर बगहा, पटना, बल्थर, तीरागांव, गोडियाना घाट पर कटाव रोकने और सरया आछीडीह बांध बनाने के काम में तेजी लाने की मांग की।
पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री बृजेश सिंह से मिलकर चिल्लूपार की बनकटा, देवापार, सुअरज, नरायनपुर सहित अनेक सड़कों के नव निर्माण और लखनौरी-मोहन पौहरिया मार्ग सहित अनेक सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग किया है।
