Connect with us

वाराणसी

चाइनीज मांझे में फंसे कबूतर की बचायी जान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में चायनीज मांझे के कारण एक बार फिर एक बेजुबान की जान पर बन आई, लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सूझबूझ ने उसे बचा लिया। घटना वाराणसी के थाना लालपुर के पांडेयपुर चौराहे की है, जहां एक कबूतर पतंग के मांझे में फंस गया। वह तड़पते हुए खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था। उस समय मौके पर मौजूद ट्रैफिक सिपाही की नजर उस पर पड़ी।

Loading...

सिपाही ने तुरंत स्कूल बस रोकवाकर उसकी छत पर चढ़कर झाड़ू की मदद से कबूतर को मांझे से छुड़ा लिया। चायनीज मांझे की वजह से वाराणसी में कई बेजुबान जीवों की जान जा चुकी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page