Connect with us

चन्दौली

चंदौली हाईवे पर बड़ा हादसा, चार वाहनों की टक्कर में 10 श्रद्धालु घायल

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली में कटसिला गांव के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस जोरदार भिड़ंत के कारण बस के पीछे चल रही इनोवा भी ट्रक से टकरा गई, जिससे इनोवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही अर्टिगा भी संतुलन खो बैठी और इन वाहनों से जा भिड़ी।

इस भीषण सड़क दुर्घटना में बस, इनोवा और अर्टिगा में सवार 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और नेशनल हाईवे एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल श्रद्धालुओं की पहचान बालातरम (62), चन्नाएका (50), नारलक्ष्मा (50), लक्ष्मा (55), अंजना (46), रूनसुईया (48), लक्ष्मी नारायण (65), सुम्मालक्ष्मी (65), जसवंत (28) और किशन (22) के रूप में हुई है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है, जबकि एक श्रद्धालु की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

सड़क हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की वजह वाहनों की तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने से हुई अनियंत्रित स्थिति हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल वाहनों को हाईवे से हटाने का कार्य जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page