Connect with us

मऊ

घोसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान के महत्व पर की चर्चा

Published

on

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 से 25 जनवरी तक चलाए जाने वाले “संविधान गौरव अभियान” को सफल बनाने के लिए मझवारा मोड़ स्थित धर्मशाला में मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय संविधान देश का सर्वोच्च कानून है और इसके बिना देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान ने भारत को एक मजबूत और महान देश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आज भी बाबा साहेब के विचार और शिक्षाएं समाज के आखिरी व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाई हैं। उन्होंने भाजपा के “संविधान गौरव अभियान” को बाबा साहेब के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में बताया।

भाजपा के कार्यकर्ता इस अभियान को उत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लें और संविधान की गरिमा एवं महत्व को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास करें। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे इस अभियान को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ सफल बनाएं। भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया ने बताया कि संविधान ही देश को एकजुट रखने वाला है और इसके बिना लोकतंत्र अधूरा होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान की मूल भावना को समझने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में मण्डल संयोजक महेंद्र राजभर, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय, अरविन्द सिंह, गर्वित सिंह, संतोष मिश्रा, उमंग गोंड, रामलीलाधर, सुमेर चौहान, भवानी सिंह, राजबहादुर सिंह, राजबहादुर राजभर, चंद्रशेखर, मुखराम राजभर समेत अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page