Connect with us

मऊ

घोसी में आजाद समाज पार्टी की बैठक, नये पदाधिकारियों का चयन

Published

on

Loading...
Loading...

घोसी (मऊ)। आजाद समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक घोसी के करीमुद्दीनपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवाजी राव ने की, जिसमें संगठन को मजबूत करने और विस्तार के लिए कई अहम फैसले लिए गए।बैठक के दौरान नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें फैज आलम को जिला उपाध्यक्ष, सईउद्दीन को नगर अध्यक्ष और युवा मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष के रूप में आसिफ अंसारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस मौके पर शिवाजी राव ने कहा कि संगठन का विस्तार पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद करेगा। उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों से अपने दायित्वों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का आग्रह किया।इस दौरान पार्टी की विचारधाराओं से प्रभावित होकर 100 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

Loading...

इनमें आसिफ अंसारी, सैफुद्दीन अंसारी, डॉ. इमरान, मोहम्मद शोहराब, वसिस आजम, हामिद रजा, मोहम्मद फरीदी और मोहम्मद अशरफ सहित अन्य शामिल थे।कार्यक्रम में जिला प्रभारी पंजक बुद्ध, महिला प्रभारी तारा देवी, आशा देवी, राजन राव और सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page