गोरखपुर
गैर-इरादतन हत्या के मामले में महिला अभियुक्ता गिरफ्तार
गोरखपुर। थाना कैण्ट, जनपद गोरखपुर में दर्ज गैर-इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
थाना कैण्ट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 432/2025 धारा 105 बीएनएस के तहत अभियुक्ता कबूतरी देवी पत्नी दीनानाथ प्रजापति, निवासी ग्राम दुलहरा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर, हाल पता ग्राम रामगढ़ थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के संबंध में वादी द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि जमीन के विवाद को लेकर अभियुक्ता ने उनके पिता से वाद-विवाद किया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे वादी के पिता की मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना स्थानीय पर उपरोक्त मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र राम, महिला आरक्षी रूबीना तथा महिला आरक्षी मीना पाल शामिल रहीं।
