Connect with us

वाराणसी

गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी पहुंचे वाराणसी, गंगा आरती देख हुए निहाल

Published

on

Loading...
Loading...

पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। जहां उनकी अगवानी के लिए सिक्किम के राज्यपाल के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहें। इसके बाद दोनों दिग्गज नेता शहर के लिए प्रस्थान कर गए।

सीएम योगी और गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और नामांकन की तैयारियों का जायजा लेंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के ठहरने व उनके कार्यक्रम और उनके नामांकन में रहने वाले प्रस्तावकों के नामों पर चर्चा होगी। इस दौरान, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती और ड्रोन शो कार्यक्रम में शामिल हुए। 13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो है और 14 मई को वह नामांकन करेंगे।

भारत सरकार के गृह मंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र दिलीप पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page