Connect with us

वाराणसी

गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

भारतीय जनता पार्टी महानगर ने आर्य महिला डिग्री कॉलेज में किया आयोजन

वाराणसी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आर्य महिला डिग्री कॉलेज में शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जहां गुरु को ईश्वर से भी ऊपर स्थान दिया गया है।

गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति जीवन की ऊँचाइयों को छूता है। उन्होंने महाभारत के रचयिता वेदव्यास जी के जन्म दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र की समस्त रचनाएं उन्हीं की देन हैं।

उन्होंने कहा कि माता-पिता प्रथम गुरु होते हैं, किंतु शिक्षक वह अंतिम और सर्वोच्च मार्गदर्शक होते हैं जो विद्यार्थी को पूर्णता की ओर ले जाते हैं। शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए शिक्षकों और छात्रों के बीच का संबंध सशक्त होना चाहिए। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि आज सनातन संस्कृति पर संकट मंडरा रहा है, और क्रिश्चियन मिशनरियों द्वारा संचालित विद्यालय भारतीय मूल्यों से बच्चों को दूर कर रहे हैं।

Advertisement

गुरुजनों को दंड देने पर अपमानित करना दुर्भाग्यपूर्ण है, जिससे शिक्षा का स्तर गिर रहा है। घर और विद्यालय दोनों में बच्चों को मूल्यों की शिक्षा दी जानी चाहिए। सरकार वर्तमान में सरकारी विद्यालयों को सशक्त बना रही है और शिक्षकों की उपस्थिति व उत्तरदायित्व सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे लव जिहाद जैसे मुद्दों पर बच्चों को जागरूक करें और समाज को इन कुरीतियों से बचाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल ने की और संयोजन पूजा दीक्षित द्वारा किया गया।

संचालन राहुल सिंह ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रकाश जगदीश त्रिपाठी ने किया। सम्मानित शिक्षकों में अंजना दीक्षित, पूजा दीक्षित, सपना सिंह, सपना राय, चित्रा मिश्रा, आकांक्षा श्रीवास्तव, ममता सिंह, श्वेता शर्मा, सुगंधा सिंह, डॉ. अर्चना पांडे, बबली श्रीवास्तव, संध्या श्रीवास्तव, दीपा जोशी, पूजा सिंह, गुंजा चंदेल, भव्या शुक्ला, नेहा श्रीवास्तव, स्वर्णिम शर्मा, ज्योति गुप्ता, स्वधा श्रीवास्तव, अंजली सिंह, सुप्रिया केसरी, रुचिका सेठ, साधना दुबे, सिमी शुक्ला, नीलम चौबे, प्रियंका गुप्ता, संगीता मिश्रा, रजनी मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, नंदिनी सिंह, जय शुक्ला, बलवंत सिंह, प्रदीप गुप्ता, विराट श्रीवास्तव, रमाकांत विश्वकर्मा, अभिषेक पांडे, गोविंद पटेल, रमेश चांदनी, विजय प्रताप पांडे, शिवेंद्र पाठक आदि नाम शामिल हैं।

उपस्थित प्रमुख लोगों में अशोक पटेल, नवीन कपूर, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, डॉ. रचना अग्रवाल, अवधेश राय, संजय कुमार, शशांक अग्रवाल, अभिनव पांडे, अजय गुप्ता, प्रमोद यादव, आत्मा विश्वेश्वर, अशोक यादव, बृजेश चौरसिया, मनोज सोनकर, अशोक जाटव, नीरज जायसवाल, प्रमील पांडेय, अशोक पांडेय और महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ उपस्थित रहे।सूचनार्थअशोक कुमार पांडेसहसंयोजक, मीडिया संपर्क विभाग, भाजपा काशी क्षेत्र

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page