Connect with us

गोरखपुर

गीडा में होटल और स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियां, नोटिस के बाद भी संचालन जारी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद में होटलों और स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे गोरखधंधों पर हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अवैध गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर 22 में यह गोरखधंधा खुलेआम चल रहा है। आरोप है कि जब कोई बड़ी घटना सामने आती है, वही अवैध रूप से देह व्यापार में लिप्त होटल की जांच करने गीडा थाने की पुलिस ने सेक्टर 22 में संचालित हो रहे महाराजा होटल की जांच की और होटल के कुछ कागजात व डीवीआर अपने साथ ले गई और जांच में जुट गई।

पिछले करीब कई वर्ष से गीडा सेक्टर-22 में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस दौरान कई होटलों पर छापेमारी हुई, कुछ होटल संचालक जेल भी गए, लेकिन अब तक उन होटलों पर कोई कठोर और स्थायी कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन, होटल दोबारा खुलेआम संचालित हो रहे हैं।

वहीं देखा जाए तो होटल, स्पा व रेस्टोरेंट में इस तरह के अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संचालित हो रहे अवैध धंधों के कारोबारी, स्थानीय जिम्मेदारों को अच्छे से ध्यान देना चाहिए। वहीं जब जिले में कोई घटना घटित होती है तो स्थानीय प्रशासन थोड़ा सक्रिय हो जाता है और फिर सभी गोरखधंधे फिर सुचारू रूप से संचालित होने लगते हैं। हाल ही में औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा द्वारा, अवध होटल, महाराजा, ताज, क्राउन, बिगबॉस स्पा सेंटर समेत दर्जनों होटलों पर नोटिस जारी कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। वहीं कुछ दिनों बाद फिर से सभी होटल कारोबारी अपने गोरखधंधे को फिर से शुरू कर दिए और अवैध कारोबार हो रहा है।

वहीं इस विषय पर गीडा के एसीओ ने बताया कि सभी होटल कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया था और जल्द इन सभी पर बड़ी कार्रवाई करने के साथ पूरी तरह से बंद करा दिया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page