Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर से वाराणसी जा रही बस हादसे का शिकार, कई यात्री घायल

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। नंदगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के साई धाम नैसारा मैरेज हाल के पास गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब गाजीपुर से वाराणसी जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 11:15 बजे हुआ। बस गाजीपुर की ओर से बनारस जा रही थी, तभी बस का टायर फटने से अचानक संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस दो-तीन बार पलटी और फिर जाकर सीधी खड़ी हो गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page