अपराध
गाजीपुर के थाना क्षेत्र नन्दगंज में हुई हत्या की घटना में फरार चल रहे रूपये 50,000/- का पुरस्कार घोषित हिस्ट्रीशीटर (37ए) एवं शातिर अपराधी बनारसी यादव गिरफ्तार
Loading...
Loading...
रिपोर्ट : मनोकामना सिंह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में एसटीएफ फील्ड इकाई, वाराणसी द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
Loading...
निरीक्षक राघवेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई वाराणसी की टीम द्वारा धरातलीय अभिसूचना संकलन की कार्यवाही हेतु गुजरात राज्य में मौजूद थी। कि विश्वस्त सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि वर्ष-2015 में थाना क्षेत्र नन्दगंज में हुई हत्या की घटना में वांछित रूपये 50 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी बनारसी यादव जनपद वलसाड के थाना उमरगांव क्षेत्रान्तर्गत गांधीवडी में मौजूद है, यदि शीघ्रता की जाये तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर एस0टी0एफ0 टीम द्वारा विश्वस्त सूत्र द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर बनारसी यादव उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त बनारसी यादव ने पूछताछ में बताया कि उसका अपने पट्टीदार संतोष यादव से पुरानी आपसी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के कारण वर्ष-2002 में उसने अपने भाई के साथ मिलकर संतोष यादव को लगभग 15 गोली मारकर हत्या कर दिया था। इस मुकदमें में जेल चला गया था। जमानत पर छूटकर आने के बाद वर्ष-2005 में सुनील यादव के साथ मिलकर जनपद वाराणसी के थाना चोलापुर क्षेत्रान्तर्गत तेवर गांव के रहने वाले टायर एजेन्सी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वर्ष-2006 में जनपद गाजीपुर के थाना सैदपुर क्षेत्रान्तर्गत अपने साथी अंगद यादव के कहने पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके उपरान्त वर्ष-2015 में जनपद गाजीपुर के थाना नन्दगंज क्षेत्रान्तर्गत अपने साथियों के साथ मिलकर कारबाईन से अन्धाधुन्ध फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दिया था। इसमें 01 व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसमें इसके गिरफ्तारी हेतु रू0 50 हजार का पुरस्कार घोषित था। वह तभी से लुकछिप कर वलसाड (गुजरात) में चाय फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी कर रहा था।
बनारसी यादव थाना खानपुर जनपद गाजीपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 37ए है।
उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त बनारसी यादव को मु0अ0सं0 54/2015 धारा 147/148/149/ 302/307/34/120बी आई0पी0सी0 व 07 सीएलए एक्ट थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर में गिरफ्तार करते हुये इसका जनपद वलसाड (गुजरात) न्यायालय में ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Continue Reading
