Connect with us

चन्दौली

“गांव के विकास में मेंठों की अहम भूमिका” : विजय

Published

on

सकलडीहा (चंदौली)। स्थानीय विकास खण्ड सभागार में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत महिला मेंठों को पहचान पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विजय कुमार सिंह ने महिला मेंठों को मनरेगा योजना के तहत उनकी भूमिका, अधिकार और कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी।

बीडीओ ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत 20 मजदूरों पर एक मेंठ की नियुक्ति की जाती है, जो कार्यस्थल पर निगरानी, उपस्थिति और मजदूरों से समन्वय की जिम्मेदारी निभाती हैं। उन्होंने कहा कि महिला मेंठ न केवल योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में मददगार होती हैं, बल्कि वे गांव के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

बैठक के दौरान बीडीओ विजय कुमार सिंह ने महिला मेंठों के साथ समीक्षा बैठक कर गांवों में चल रहे मनरेगा कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मनरेगा सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीओ ने महिला मेंठों से अपील की कि वे ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करें और विकास की गति को और तेज करें।

कार्यक्रम में एपीओ अभिनव पाण्डेय, समर वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिला मेंठ कार्यक्रम में शामिल होकर जानकारी प्राप्त की और अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page