Connect with us

अपराध

गला रेत कर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

Published

on

Loading...
Loading...

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड के पहुंचने से पहले लाश उठा ले गई पुलिस

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के भिखीपुर (प्रतापपुर) के पास भुवालपुर माइनर के पास शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने 30 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाने के प्रभारी अजय राज वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बिना फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाए, पुलिस ने शव को तुरंत कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के करीब दो घंटे बाद घटनास्थल की घेराबंदी की गई और उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और वहां बिखरे खून के नमूने इकट्ठा किए। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक ने काले रंग की जींस और नारंगी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी और उसकी हल्की दाढ़ी थी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page