गोरखपुर
खुशहाल प्रसाद स्मारक कन्या इंटर कालेज में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
गोरखपुर। खुशहाल प्रसाद बालिका विद्यालय में 13वां वार्षिक उत्सव खुशहाल प्रसाद स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि भारत सरकार के ग्रामीण विकास केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान थे इस वार्षिक उत्सव में प्रतिभा सम्मान खेल सम्मान द्वारा विद्यालय के बच्चों को पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
इस विद्यालय के मुख्य संस्थापक राम आसारे निषाद अपने आशीर्वाद वचनों से बच्चों और उनके अभिभावकों का मार्गदर्शन किया इसमें सह निदेशक हरिकेश साहनी प्रधानाचार्य अजय कनौजिया खेल शिक्षक क्रांति सिंह उप प्रधानाचार्य संध्या यादव प्राइमरी की प्रधान अध्यापिका सीमा गौतम आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय गणमान्य लोगों के साथ-साथ विधालय के सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे। विधालय द्वारा गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।
