पूर्वांचल
कोचिंग पढ़कर लौट रहे छात्र की नदी में डूबने से मौत
Loading...
Loading...
जौनपुर। जिले के मछलीशहर स्थित कोटवा गांव के एक नदी के पुल पर एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों के बीच चीत्कार मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शिवम यादव (15 वर्ष) बसढूआ, जमूहर बाजार का निवासी था। कोचिंग क्लास से लौटते समय जंघई मार्ग पर कोटवा के पास नदी में स्नान करने गया। वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
Loading...
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव की तलाश शुरू की, लेकिन घंटों की कोशिशों के बावजूद शव बरामद नहीं हो सका। शिवम तीन बहनों का इकलौता भाई था। जिससे परिवार में शोक की लहर है।
Continue Reading
