Connect with us

गोरखपुर

कोचिंग जा रहे बीए छात्र की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। सहजनवां तहसील क्षेत्र के घघसरा बाजार में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया। डुमरी गांव निवासी दिनेश मद्धेशिया के 21 वर्षीय पुत्र शुभम मद्धेशिया को सुबह करीब 6 बजे पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शुभम की मौके पर ही मौत हो गई।

Loading...

शुभम बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और नरपत सिंह ग्रेजुएट कॉलेज में अध्ययनरत था। वह शनिवार को रोज की तरह कोचिंग के लिए सुबह 5:30 बजे घर से निकला था। हादसा स्थल रोहित कंपटीशन क्लासेस घघसरा से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है। पिता दिनेश मद्धेशिया घघसरा में गल्ला व्यवसाय करते हैं। भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर रहे शिवम की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मां मीरा का रो-रोकर बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page