Connect with us

चन्दौली

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, आगरा में मिली लोकेशन

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर नदेसर में सोमवार को कोचिंग के लिए घर से निकला 16 वर्षीय छात्र अरमान अंसारी लापता हो गया। हालांकि पुलिस ने ट्वीट के माध्यम से छात्र का पता लगा लिया है।

नदेसर गांव निवासी अरमान अंसारी, पुत्र अब्दुल कलीम, मारूफपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ता है। पिता अब्दुल कलीम ने बताया कि अरमान सोमवार को प्रतिदिन की भांति कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए शाम 4 बजे साइकिल से निकला था। उसे मारूफपुर पुलिस चौकी के पास स्थित एक साइकिल की दुकान पर टायर में हवा भरवाते हुए देखा गया था। लेकिन वह समय पर घर नहीं लौटा।

जब काफी देर तक अरमान नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पूछताछ की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल सका। अंततः परिजनों ने छात्र की गुमशुदगी की सूचना बलुआ थाना पुलिस को दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया।

बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्वीट के माध्यम से छात्र का पता चल गया है। वह आगरा में है और उसे लाने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page