Connect with us

गोरखपुर

कॉलेज की छत पर फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम दामोदरा बैकुंठपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 15 वर्षीय किशोर का शव किसान इंटर कॉलेज भूपगढ़ परिसर की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेसहनी निवासी पवन यादव (15), पुत्र कृष्ण मुरारी यादव, अपनी मां के साथ उसके मायके में रहता था। सोमवार को वह लगभग 11 से 12 बजे के बीच गेहूं काटने के लिए मजदूर की तलाश में घर से निकला था, जिसके बाद से वह लापता हो गया। परिजनों ने पूरी रात उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

मंगलवार सुबह तलाश के दौरान उसका शव घर के समीप स्थित किसान इंटर कॉलेज भूपगढ़ की छत पर अंगोछे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारकर घर पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page