Connect with us

वाराणसी

कैंसर अस्पताल में अब चार मशीनों से होगी रेडिएशन थेरेपी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल में मरीजों को रेडिएशन थेरेपी में अब और सुविधा मिलेगी। यहां चौथी रेडिएशन मशीन की शुरुआत की गई है, जो इंडियन ऑयल के सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत उपलब्ध कराई गई है। इससे हर साल 1500 अतिरिक्त मरीजों को इलाज का लाभ मिलेगा।

इंडियन ऑयल और टाटा स्मारक केंद्र का सहयोग
बुधवार को इस नई मशीन का उद्घाटन टाटा स्मारक केंद्र, मुंबई के निदेशक डॉ. सुदीप गुप्ता और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और यूपी राज्य प्रमुख राजेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल निदेशक डॉ. सत्यजीत प्रधान ने बताया कि नई मशीन के आने से मरीजों की प्रतीक्षा सूची में कमी आएगी और उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध होगा।

हर साल 1500 मरीजों को अतिरिक्त लाभ
अस्पताल में पहले से तीन मशीनों के जरिए हर साल लगभग 3300 मरीजों का इलाज होता था। चौथी मशीन जुड़ने से यह संख्या अब बढ़कर 4800 तक पहुंचने की उम्मीद है। अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से अक्टूबर तक 22,522 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ है।

Advertisement

इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक राजेश सिंह ने कहा कि सीएसआर के तहत अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, डॉ. सुदीप गुप्ता ने बताया कि नई मशीन से मरीजों को जल्द इलाज मिल सकेगा।

महामना कैंसर अस्पताल और होमी भाभा कैंसर अस्पताल ने अब तक 1,22,896 मरीजों का पंजीकरण और 20,197 सर्जरी पूरी कर ली हैं। नई मशीन के साथ यह आंकड़ा और बेहतर होने की उम्मीद है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page