Connect with us

वाराणसी

कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड रसीद को लेकर टली हड़ताल, महाकुंभ के बाद होगा निर्णय

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर ऑटो और टैक्सी स्टैंड की प्रीपेड रसीद को लेकर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया है। आरटीओ वाराणसी शिखर ओझा और डीआरएम लखनऊ के बीच विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि महाकुंभ के बाद बैठक आयोजित कर समाधान निकाला जाएगा।

आरटीओ शिखर ओझा ने हरहुआ बस अड्डे पर सुरक्षा सड़क पखवाड़े के तहत आयोजित मानव श्रृंखला में चालकों से आग्रह किया कि वे 28 फरवरी तक हड़ताल स्थगित कर दें। डीआरएम लखनऊ ने आश्वासन दिया कि महाकुंभ के बाद ऑटो यूनियन के अध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक कर प्रीपेड रसीद के मुद्दे का समाधान निकाला जाएगा।

Loading...

आरटीओ के आश्वासन पर ऑटो यूनियन के अध्यक्ष भगवान सिंह और अन्य चालकों ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हड़ताल को 28 फरवरी तक टालने का निर्णय लिया। भगवान सिंह ने कहा कि सनातन धर्म के सबसे बड़े तीर्थ महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है, लेकिन यदि 28 फरवरी के बाद उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी और इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

हरहुआ बस अड्डे पर आयोजित मानव श्रृंखला में आरटीओ शिखर ओझा, आरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एआरटीओ श्याम लाल यादव समेत ऑटो यूनियन के अध्यक्ष भगवान सिंह, सुभाष सिंह, देवनन्दन सिंह, जुबेर खान, अखिलेश यादव, संतोष मौर्या, रमेश तिवारी, ताज मोहम्मद, विक्की सोनकर, विनोद श्रीवास्तव सहित सैकड़ों चालक शामिल हुए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page